—विज्ञापन—
Chaitra Navratri 2026 Date: चैत्र नवरात्रि को वसंत नवरात्रि भी कहते हैं, जो देवी दुर्गा को समर्पित नौ दिनों का एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। यह चैत्र महीने में मनाया जाता है, जो प्रायः मार्च या अप्रैल के महीने में पड़ता है। इस त्योहार में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है और इसका समापन राम नवमी त्योहार से होता है। चैत्र नवरात्रि त्योहार वसंत ऋतु के आगमन, मौसम के नवीनीकरण और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है। चैत्र नवरात्रि 2026 कब है, महत्व और घटस्थापना का मुहूर्त क्या है?
चैत्र नवरात्रि 2026 कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च, 2026 को है। इस दिन प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 06:52 ए एम बजे से होगी, इसलिए चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी इसी दिन होगी और और समापन 27 मार्च, 2026 को होगा। इसी दिन भगवान का जन्मदिन राम का राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा।
घटस्थापना नवरात्रि के प्रमुख अनुष्ठानों में से एक है और यह पर्व के आरंभ का प्रतीक मानी जाती है। शास्त्रों में नवरात्रि के प्रथम दिन या निर्धारित समय में घटस्थापना करने का विशेष महत्व बताया गया है। चैत्र घटस्थापना इस वर्ष बृहस्पतिवार, 19 मार्च 2026 को होगी।
घटस्थापना का मुख्य मुहूर्त सुबह 06:52 बजे से 07:43 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि 50 मिनट है। इसके अलावा यह शुभ अनुष्ठान अभिजित मुहूर्त में भी कर सकते है, जो दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि 48 मिनट है।
यह भी पढ़ें: Salary Hike Tips: नौकरी वालों के लिए ये हैं रामबाण वास्तु उपाय, सैलरी और सेविंग दोनों में आएगा जबरदस्त उछाल
19 मार्च 2026 (गुरुवार): घटस्थापना, शैलपुत्री पूजा – नवरात्रि का पहला दिन।
20 मार्च 2026 (शुक्रवार): ब्रह्मचारिणी पूजा (सिंधारा दूज)।
21 मार्च 2026 (शनिवार): चंद्रघंटा पूजा।
22 मार्च 2026 (रविवार): कूष्माण्डा पूजा (वासुदेव चतुर्थी)।
23 मार्च 2026 (सोमवार): स्कंदमाता पूजा (नाग पूजा)।
24 मार्च 2026 (मंगलवार): कात्यायनी पूजा (स्कंद षष्ठी)।
25 मार्च 2026 (बुधवार): कालरात्रि पूजा (महा सप्तमी)।
26 मार्च 2026 (गुरुवार): महागौरी पूजा (दुर्गा अष्टमी, संधि पूजा)।
27 मार्च 2026 (शुक्रवार): नवमी (राम नवमी) – नवरात्रि का समापन।
इस प्रकार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक चलेगी और 28 मार्च को दशमी पूजा के साथ इसका पूर्ण समापन हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Temple Vastu Tips: वास्तु अनुसार ऐसा मंदिर घर में लाता है सौभाग्य, जानें कैसी होनी चाहिए मैटेरियल, दिशा, ऊंचाई और रंग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in