साहिबगंज। जिले में संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बीते दिन मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निक्षय मित्र के रूप में टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके लिए दूसरे माह की पोषण सहायता के रूप में पोषण किट का वितरण किया।
इस अवसर पर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने 02 टीबी मरीजों, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने 02 टीबी मरीजों को गोद लेकर पहले माह हेतु पोषण किट का वितरण किया तथा जिला परिवहन विभाग के मोटर वाहन निरीक्षक कुमार उत्कर्ष ने अपने द्वारा गोद लिए गए 02 टीबी मरीजों को दूसरे माह का पोषण किट प्रदान किया। पोषण किट वितरण के दौरान अधिकारियों ने टीबी मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित रूप से दवा लेने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने तथा चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित अन्य सक्षम व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों से भी निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने और उनके पोषण एवं उपचार में सहयोग देने की अपील की गई। जिले में चल रहा टीबी मुक्त भारत अभियान जनभागीदारी के माध्यम से निरंतर सशक्त हो रहा है। पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग तथा समाज के सक्षम लोगों की सक्रिय सहभागिता से टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने और वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं。
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play