Feedback
मध्य प्रदेश के खंडवा कलेक्टर सभागृह में जनसुनवाई के दौरान एक अब मामला सामने आया, जब एक एक शख्स डॉगी के भेष में यह शिकायत करने पहुंचा कि कुत्तों के नाम पर नगर निगम में जमकर भ्रष्टाचार है. उनकी नसबंदी के नाम पर चार साल में 40 लाख रुपये खर्च कर दिए गए, फिर भी कुत्तों की संख्या बढ़ रही है. उसकी खुद की भी नसबंदी नगर निगम के अधिकारियों ने करवाई, फिर भी वह छह बच्चों का पिता बन गया. इस दौरान शहर में 13 हजार से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने के शिकार हुए हैं.
दरअसल, खंडवा नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता दीपक (मुल्लू) राठौर ने बहुत अलग अंदाज में शहर की गंभीर समस्या को में पेश किया. इससे कलेक्टर सभागृह में तमाम अधिकारियों को भी इस पर सोचने पर विवश होना पड़ा.
इसके लिए जांच कमेटी बनाकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी अधिकारियों को देना पड़ा. एक शख्स को डॉगी का मुखौटा पहनाकर जब प्रतिपक्ष नेता राठौर जनसुनवाई में पहुंचे तो लोग हैरान थे.
सभागृह के गेट पर ही तैनात पुलिस अधिकारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की. थोड़ी बहस भी हुई, लेकिन भीतर से अधिकारियों ने ही उन्हें भेजने को ताकीद किया. पहले नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम के अधिकारियों से इस बात पर चर्चा की तो वे जवाब देने की स्थिति में नहीं दिखे. देखें VIDEO:-
प्रतिपक्ष नेता मुल्लू राठौर ने पूरे आंकड़ों के साथ यह शिकायत दर्ज कराई कि शहर में आवरा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब तक शहर में चार साल में 13 हजार 225 लोगों को कुत्तों के काटने की घटनाएं हो चुकी हैं.
बावजूद नगर निगम इसके प्रति कतई गंभीर नहीं है. इधर इस दौरान कुत्तों की नसबंदी के नाम पर चालीस लाख रुपयों से ज्यादा का खर्च होना बताया गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू