Orai News: पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने लगाई फांसी – Hindustan

Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में सोमवार को 42 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। वह पेशे से ड्राइवर था।परिजनों और पुलिस के अनुसार ग्राम सिमिरिया निवासी मोहन ढाड़ी का सोमवार सुबह पत्नी मीनू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी मीनू अपने पिता के साथ दोनों बच्चों प्रिंसु और आदु को लेकर मायके नागपुर चली गई। पत्नी के घर से चले जाने के बाद मोहन घर में ही रुका रहा। दोपहर में उसने शराब का नशा किया और घर लौटकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

देर शाम जब उसकी मां बिट्टन देवी घर के अंदर पहुंचीं तो उन्होंने मोहन को टीन के पाइप में लगे पंखे के कुंदे के सहारे फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और शव को फंदे से नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलित किए। प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पत्नी के मायके चले जाने से आहत होकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News