Ghazipur News: शराब की दुकान से हजारों की चोरी – livehindustan.com

Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र रेवतीपुर-कामाख्या धाम मार्ग पर वीरऊपुर गांव के समीप स्थित कम्पोजिट देशी व बीयर शराब की दुकान की खिड़की तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की शराब और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। पीड़ित अनुज्ञापी प्रमोद कुमार सिंह पुत्र स्व. रामजी सिंह, निवासी गहमर की तहरीर के अनुसार दुकान उनके नाम से संचालित है। दुकान का सेल्समैन राकेश जायसवाल रोज की तरह शाम दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो खिड़की की लोहे की रॉड टूटी हुई और निकली पड़ी मिली। अंदर जाकर जांच करने पर दुकान से चार पेटी देशी शराब, एक पेटी बीयर तथा करीब 30 हजार रुपये कीमत की डीओएस मशीन और चार्जर गायब मिले।
चोरी गई शराब की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पीड़ित अनुज्ञापी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News