Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर सेवई पंचायत भवन में लर्निंग लाईसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 84 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिनमें 15 महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस टेस्ट कराया गया। इसमें सफल 70 अभ्यर्थियों को लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया गया, जबकि 14 पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन टेस्ट में असफल रहे। शिविर के दौरान अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार वाहन चालक बनने के लिए जागरूक किया गया। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा यातायात नियमों के अनुपालन की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने के संबंध में भी जागरूक किया गया। अभ्यर्थियों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक जिम्मेदारी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play