Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र की खराजपुर पंचायत के वार्ड नौ में मंगलवार को संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गयी। वह जागेश्वर साहनी का 22 वर्षीय पुत्र मोनू सहनी था। खाने के लिए पूछने पहुंची मां ने फंदे से लटकते बेटे का शव देखा। घटना के समय घर में मृतक की मां और बहन थी। पिता बाहर गए थे। मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने करीब दो हजार रुपये में एक मोबाइल फोन खरीदा था। चोरी के मोबाइल का लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस उनके घर पहुंची थी। उनके बेटे से मोबाइल देने को कहा। मोनू ने वह मोबाइल पुलिस को दे दिया था। इसके बाद कथित तौर पर पुलिस की ओर से उससे और मोबाइल को लेकर पूछताछ की गई। जागेश्वर सहनी का आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे पर 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे.
उन्होंने कहा कि उनका बेटा इस बात को लेकर परेशान था कि इतने रुपये उसके पिता कहां से देंगे। इसी मानसिक तनाव के कारण उनके पुत्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि मोबाइल लेने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर लोगों ने हमला कर दिया। साथ ही टेक्निकल सेल टीम का सर्विस पिस्टल छीन ली गई। इस क्रम में टेक्निकल सेल टीम के दो पदाधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट करने, सरकारी हथियार छीनने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने के बाद करीब एक घंटे तक लोगों के बीच फंसे दोनों पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला गया। साथ ही छीनी गई सर्विस पिस्टल भी बरामद की गयी। दोनों घायल पुलिस कर्मियों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play