Deoria News: पुलिस चौकी पर हुई पीस कमेटी को बैठक – Hindustan

Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना के कस्बा पुलिस चौकी पर मंगलवार की शाम को आगामी पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, डोल मेला व बरावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सलेमपुर उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी ने की। बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, डोल शोभायात्रा, गणेश पूजा, चेहल्लुम और बारावफात जुलूस की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।सभासद अर्जुन पाल ने चौक वार्ड में लटकते बिजली के तारो को लेकर मुद्दा उठाया। जिसपर अधिकारियों ने तत्काल नगर प्रशासन व बिजली विभाग के अधिकारियों को सही कराने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थल, मेला स्थल और जुलूस मार्ग की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीओ गौरव सिंह ने स्पष्ट किया कि सभी आयोजन पारंपरिक स्वरूप में ही संपन्न होंगे। नई परंपराओं की शुरुआत की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीओ गौरव सिंह ने चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक लार राकेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज कमलेश यादव, मेहरौना चौकी इंचार्ज विवेक चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक परवेज आलम, राममूरत राम, लार एसडीओ, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी वृजेश गुप्ता, जेई अविनाश कुमार गौतम, समाजसेवी जगदीश यादव, अरुण सिंह गुड्डू, महफूल लारी, ऋतुराज सिंह, अवधकिशोर सिंह, मंडल अध्यक्ष राजीव वर्मा, देवेन्द्र सिंह राजू, सभासद प्रमोद विश्वकर्मा, रेयाज लारी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News