Prayagraj News: जहां कभी नहीं भरता था पानी, वहां भी घरों में घुस गई आफत – Hindustan

Prayagraj News: प्रयागराज। सावन शुरू होने से पहले शहर के शत-प्रतिशत नालों की सफाई का दावा करने वाले अफसरों की पोल खोल दी। लगातार रात में हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में विगत वर्षों की भांति जलभराव हुआ है। इस बार उन इलाकों में भी पानी भर गया, जहां कभी भी जलभराव की शिकायत नहीं रही। छोटा बघाड़ा, राजरूपपुर के 30 फीट रोड, सोहबतियाबाग से सटे अल्लापुर और संगम पेट्रोल टंकी क्षेत्र तक सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। सड़कों पर उमड़ा पानी देखते ही देखते सैकड़ों घरों की चौखट लांघ गया और लोगों की आंखों के सामने उनकी गृहस्थी डूबती चली गई।

छोटा बघाड़ा में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। घरों में पानी भरने के बाद कम से कम दो परिवारों को अपना आशियाना छोड़कर सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी। पानी भरने से कई घरों के फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और घरेलू उपयोग के सामान पानी में डूबने से खराब हो गए।छोटा बघाड़ा में डॉ. अरविंद शुक्ला, देव प्रसाद तिवारी, अरविंद शर्मा, सुजीत कनौजिया, प्रदीप गुप्ता, हिमांशु शुक्ला, शंकरलाल कुशवाहा, नितेश तिवारी, गोपाल राजमिस्त्री समेत करीब 60 लोगों के घरों में पहली बार पानी भर गया। इससे पहले सिर्फ गंगा में बाढ़ का पानी घरों में घुसता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब दो माह पूर्व छोटा बघाड़ा में पाल चौराहा के पास बनाई गई पुलिया काफी संकरी कर दी गई है। इसके चलते बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल पाया। राजरूपपुर के 30 फीट रोड के रवि यादव, शरद कुमार ने बताया कि नाला पाटे जाने से पहली बार घरों में गंदा पानी घुसा और कम से कम 200 घरों के सामान खराब हुए।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News