Mirzapur News: पंचायत की खुली बैठक में मनरेगा कार्यों का सोशल ऑडिट किया गया – Hindustan

Mirzapur News: जिगना (मिर्जापुर)। क्षेत्र के विजयपुर गाँव में बुधवार को पंचायत भवन पर हुई खुली बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा योजना से कराए गए कार्यों की सोशल आडिट हुई। मनरेगा मजदूरों से हाथ उठवाकर प्रत्येक कार्यों का सत्यापन किया गया। आडिट टीम की विलेज रिसोर्स पर्सन अनीता दुबे ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में 34 लाख 54 हजार व्यय कर कुल 17 काम कराए गए। सक्रिय जाब कार्डधारकों की संख्या 865 है। आडिट टीम में राजेश पाल,प्रिया गौतम,नम्रता,नंदलाल शामिल रहे।

वीआरपी ने बताया कि बीते दो दिनों में विंध्य वाटिका में पौधरोपण,संपर्क मार्ग,मेड़ बंदी, कच्चे नाले की खुदाई,कैटल व गोट शेड का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन किया गया था। मनरेगा मजदूरों ने हाथ उठाकर कराए गए कार्यों पर सत्यापन की मुहर लगाई। श्रमिक सबरे आलम ने अध्यक्षता की। ग्राम प्रशासक शहीदा बानो ने चालू वित्तीय वर्ष में ईदगाह के पास तालाब खुदाई,पक्की सड़क से महुआडांड़ में संपर्क मार्ग, सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सेक्रेटरी बृजेश प्रताप सिंह रोजगार सेवक राजकुमार गुप्ता,शहबाज आदि रहे। वहीं बौंता बिशेषर गाँव में वीआरपी जयप्रकाश ने बीते वित्तीय वर्ष के कार्यों का सत्यापन किया। बताया कि 27 लाख व्यय कर मेड़ बंदी,संपर्क मार्ग, आरसीसी रोड, कैटल शेड का काम कराया गया। सक्रिय जाब कार्डधारकों की संख्या 152 है। ग्राम प्रशासक शोभनाथ बिंद, सेक्रेटरी अखिलेन्द्र राज उपस्थित रहे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News