Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पाये में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और रचनात्मकता विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रीमियर लीग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से विज्ञान विषय से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछकर उनके विषय ज्ञान, तर्कशक्ति और तत्परता का परीक्षण किया गया। सीनियर और जूनियर वर्ग में स्थान प्राप्त आठ-आठ प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रेमा भट्ट ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करती हैं।
इस दौरान बबीता बिष्ट, ममता जोशी, पुष्पा बगियाल, कविता आर्य, दीपा कांडपाल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play