Prayagraj News: सलोरी में भाजपा पार्षद के बेटे ने अधिवक्ता को मारी गोली – Hindustan

Prayagraj News: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज गेट के पास सलोरी में मंगलवार की देर रात अधिवक्ता को गोली मारकर घायल कर दिया गया। आरोप है कि भाजपा पार्षद के बेटे ने कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ छह-सात राउंड फायरिंग की। पैर में गोली लगने से घायल अंकित सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर कर्नलगंज पुलिस ने पिस्टल के खोखे बरामद किए। हालांकि देर शाम तक घायल की ओर से तहरीर नहीं दी गई। पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय अधिवक्ता अंकित सिंह के पिता ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में कर्मचारी हैं। अंकित सिंह की भाजपा पार्षद के बेटे से पुरानी दोस्ती है।

मंगलवार की रात सभी लोग आपस में पार्टी मना रहे थे। इसी बीच अंकित की पार्षद के बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि पार्षद के बेटे ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अंकित खुद को बचाने के लिए भागा, तो उसे दौड़ाकर गोली मारी गई। कॉलेज गेट के पास अंकित के दाहिने पैर में गोली लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। देर रात अचानक गोलियां चलने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, जब तक कर्नलगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती तब तक हमलावर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा।कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आपस में कहासुनी के दौरान गोली चलने की बात सामने आई है। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News