Simdega News: लगातार बारिश से आफत, बोलबा में एक दर्जन से अधिक घर गिरे – Hindustan

Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में दिन बुधवार को लगातार दूसरे भी बारिश जारी रही। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण जहां ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की मेड़ टूटने और फसलों के बर्बाद होने की सूचना है। वहीं कई स्थानों पर कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सबसे अधिक नुकसान बोलबा प्रखंड क्षेत्र में हुआ है।

यहां करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के घरों की छत और दीवार गिर गई। इससे कई परिवारों के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। बोलबा प्रखंड के विभिन्न गांवों से मिली जानकारी के अनुसार पालेमुंडा में राजू लोहरा, रेंगारबहार में तोबियस बा:, मालसाड़ा खंडानिशान में अरुण धनवार, पीडियापोंछ में बंधन नायक, समसेरा पांडे टोली में दुखनी देवी, टकबहाल में बालचंद घांसी, मतलु घांसी एवं सुधीर नायक, बेहरीनबासा में शिवाना एक्का, तलमंगा में बबिता कुमारी एवं नंदू नायक तथा अवगा गांव में मेरतल खलखो के घर की छत या दीवार बारिश के कारण गिर गई। इससे घर में रखे खाद्य पदार्थ और अन्य उपयोगी सामान भी बारिश की चपेट में आकर बर्बाद हो गए।

समसेरा पांडेटोली निवासी कुंवरदार भोगता का घर भी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि पिछले महीने आंधी-तूफान में उनके घर का एस्बेस्टस उड़ गया था। अब लगातार बारिश के कारण घर की दीवार भी गिर गई। बुजुर्ग दंपती फिलहाल दूसरे के घर में रहने को मजबूर हैं। इसकी सूचना प्रखंड के अधिकारियों को लिखित रूप से दी गई है।

इधर सिमडेगा शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित भोगता टोली में वीरसमणी देवी का घर भी बारिश के कारण गिर गया। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और आवासीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, वे संबंधित मुखिया की अनुशंसा के साथ मकान की तस्वीर लगाकर आवेदन अंचल कार्यालय में जमा करें। जांच के बाद नियमानुसार सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News