Azamgarh News: शाहपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। अहरौला विकास खंड क्षेत्र के बाकरकोल गांव में बुधवार को नट और राजभर समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। नट समाज के लोग कब्रिस्तान की भूमि मुहैया कराने और राजभर समाज के लोग विवादित भूमि पर दफन किये गए शव को हटवाने की मांग कर रहे थे। गांव में ग्राम समाज की बाग के नाम से खतौनी में भूमि दर्ज है।
नट समाज के लोगों का कहना है कि वे इस भूमि पर शव दफन करते चले आ रहे हैं। जबकि गांव के राजभर पक्ष के लोगों का कहना है कि प्रशासन ने इस भूमि को उनके विरादरी के लोगों को पट्टा पर दिया है। जिस पर वे करीब छह वर्ष से मकान बनवाकर रह भी रहे हैं। बीते शनिवार को गांव के निवासी वसीम की पत्नी को बच्ची पैदा हुई थी। पैदाइस के बाद उसकी मौत हो गई थी। नट समाज के लोग जब उक्त भूमि पर बच्ची के शव दफन करने के लिए लेकर गए तो दूसरे पक्ष के लोगों ने शव दफन करने से रोक दिया।
विवाद की खबर मिलते ही डायल 112 के साथ ही बूढ़नपुर तहसील के राजस्व कर्मी मौके पर पहुंच गए। राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने बूढ़नपुर एसडीएम से वार्ता कर मामले से अवगत कराया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में उसी भूमि पर शव को दफन करा दिया। शव दफन की बात को लेकर तभी से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के आमने-सामने आ गए और गांव में ही वे अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम बूढ़नपुर अभय राज पांडेय ने कहा कि अब तक परंपरागत रूप से नट समाज के लोग उसी भूमि पर शव दफन करते आ रहे हैं, इस लिए उसी भूमि पर शव दफन कराया गया है। स्थायी तौर पर प्रधान की नियुक्ति होने के बाद ग्रामीणों से बातचीत कर कब्रिस्तान के लिए अलग भूमि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि इस तरह का विवाद उत्पन्न न हो सके।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play