Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद चतरा शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निचले इलाकों, मुख्य चौराहों, बस स्टैंड, बाईपास रोड, बाजार और अस्पताल के आसपास पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई जगह सड़क पर बने गड्ढे पानी में डूब जाने से राहगीरों को उनकी गहराई का पता नहीं चल पा रहा है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के गिरने का खतरा बना हुआ है। बारिश का सबसे अधिक असर दफ्तर जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और दैनिक मजदूरों पर पड़ा है। कई लोग पानी से होकर आवागमन करने को मजबूर हैं।
बाजारों में भी जलजमाव के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान शहर में जलजमाव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। नालियों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था पर करोड़ों रुपये की योजनाओं के बावजूद कई इलाकों में स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद से नालियों की नियमित सफाई, जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग की है।फोटो19 अगस्त चतरा 14- चतरा में बारिश के बाद जलमग्न मुहल्ला
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play