Delhi Weather Today: दिल्ली से दूर हुआ मानसून, आज बूंदाबांदी के आसार – Hindustan

Delhi Weather Today: मानसून रेखा के दिल्ली से दूर जाने के चलते राजधानी में अभी अच्छी बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है।
अच्छी बारिश नहीं होने के चलते दिल्ली के लोगों को एक बार फिर तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और उमस के चलते लोगों को बुधवार को 43 डिग्री सेल्सियस जैसी झेलनी पड़ी। हालांकि, शाम को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली रही। दिन चढ़ने के साथ ही बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही भी लगी रही। साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली का तापमान 33.2 डिग्री और नमी का स्तर 59 फीसदी तक रहा। इस दौरान हवा की गति 7.4 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। इस आधार पर इस समय का फील लाइक तापमान यानी महसूस होने वाली गर्मी का स्तर 39.7 डिग्री तक रहा। दोपहर ढाई बजे तापमान 35.6 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान नमी का स्तर 52 फीसदी रहा। इस समय का फील लाइक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा।
मौसम के कारकों के चलते दिल्ली की हवा साफ-सुथरी बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 108 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 100 के अंक पर रहा था। चौबीस घंटे के भीतर इसमें आठ अंकों का इजाफा हुआ है, लेकिन हवा सुरक्षित दायरे में ही है।
सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के ‘डीडी न्यूज’ से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News