Bhagalpur News: भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में छात्राओं द्वारा उत्तर पुस्तिका जांच करने का वीडियो वायरल, हड़कंप – Hindustan

Bhagalpur News: भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के अंगीभूत प्रतिष्ठित टीएनबी कॉलेज में छात्राओं द्वारा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद से हड़कंप की स्थिति हो गई है। यह वीडियो कॉलेज के स्टाफ रूम का बताया जाता है, जहां शिक्षक बैठते हैं। उनके पीछे ही छात्राएं उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कर रही हैं।
कुछ छात्रों द्वारा बताया गया कि टीएमबीयू के परीक्षा विभाग से स्नातक सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-29) परीक्षा 2026 के आंतरिक मूल्यांकन (सीआइए) का अंक गुरुवार तक जमा करने का निर्देश दिया गया था। इसी का अंक जमा करने की होड़ में छात्राओं द्वारा कॉलेज की आंतरिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करा दिया गया। इस घटना से परीक्षा की पूरी पारदर्शिता सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है।
वहीं घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी कॉलेज में हंगामा कर दिया। वे लोग प्राचार्य से इस मामले में तत्काल दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन और परिषद कार्यकर्ताओं के बीच वार्ता जारी है। वायरल वीडियो की जानकारी विवि प्रशासन को है। इस मामले में विवि के वरीय अधिकारियों ने परीक्षा नियंत्रक को जरूरी कार्रवाई का निर्देश देते हुए टीएनबी कॉलेज के प्रिंसिपल से भी तत्काल जांच कर पूरी रिपोर्ट मांगी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News