अलवर जिले के ढेहलावास के युवा कृष्णा गोलिया ने नई दिल्ली में आयोजित ‘पुश इंडिया पुश गोल्डन जुबली प्रतियोगिता’ में पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी जीता।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच आयोजित की गई थी। कृष्णा गोलिया ने इसमें अपने आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन से प्रभावित किया। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया।
अपनी उपलब्धि पर कृष्णा गोलिया ने कहा कि यह सफलता केवल उनकी नहीं है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और सभी शुभचिंतकों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका समर्थन किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.