Muzaffarpur News: मौसम : धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच हुई छिटपुट बारिश – Hindustan

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में गुरुवार को पूरे दिन धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इस बीच जिले में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई। यह बारिश हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की रही। बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में तेजी आई। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की।

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि मानसून का प्रभाव जिले में काफी कम हो गया है। इस कारण अगले एक सप्ताह तक बारिश की मात्रा में उतार चढ़ाव बना रहेगा। पूरे जिले में इसका वितरण काफी असमान रहेगा। कहीं तेज तो कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस बीच कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवा चलने के भी आसार हैं। इसका कारण बंगाल की खाड़ी में बनने वाली मानसूनी परिस्थितियां काफी कमजोर पड़ी हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की तेजी आई। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस के मामूली उछाल से 25.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इस दौरान औसतन 2.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूरे दिन पुरवा हवा 6 किमी प्रति घंटे की गति से चली।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News