देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश की सेवा निवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में सेवानिवृत शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष नथुन राय ने कहा कि पेंशन पेंशनर्स के लिए जीवन रेखा का काम करता है। सेवानिवृत्ति तिथि के आधार पर पेंशनर्स में विभेद डालना पेंशनर्स के साथ अन्याय है। यदि ऐसा सरकार करती है तो सभी विभागों के संयुक्त पेंशनर्स आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिला मंत्री सुदर्शन कुशवाहा ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षकों को भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार शासनादेश जारी करें।
इस दौरान रामाश्रय दुबे, रंजीत सिंह, श्याम देव यादव, राम ज्ञानी आर्य, राजकुमार, विश्वम्भर पांडेय, सुदामा यादव, मोतीलाल, रमाकांत यादव, स्वदेशी प्रसाद, राधा कृष्ण यादव, राम अवध चौरसिया, श्रवण कुमार दीक्षित, हीरालाल गिरी, जफरुल्लाह अंसारी, राकेश सिंह, रमेश सिंह आदि सेवानिवृत शिक्षक उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play