Fatehpur News: शिवराजपुर पीएचसी को मिली शासन की मंजूरी – Hindustan

Fatehpur News: फतेहपुर। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के शिवराजपुर ग्राम पंचायत में लंबे समय से प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) की स्थापना का रास्ता अब साफ हो गया है। शासन ने स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है l शिवराजपुर ग्राम पंचायत के तत्कालीन प्रधान सूरज पाल यादव उर्फ सूर्य प्रकाश वर्ष 2010 से गंगा तराई क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की मांग उठाते रहे हैं। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए 11 फरवरी 2014 को शासन स्तर से पीएचसी की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आदेश भी जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद परियोजना वर्षों तक आगे नहीं बढ़ सकी।
लंबे समय से लंबित इस मांग को जहानाबाद विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह पटेल ने शासन स्तर पर पैरवी की।विधायक की पहल के बाद अब निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य भवन ने मुख्य विकास अधिकारी फतेहपुर को पत्र भेजा है। इससे केन्द्र की स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। प्रस्तावित पीएचसी में आईपीडी, प्रसव एवं प्रसवोत्तर सेवाएं, पैथोलॉजी जांच, लैब टेस्ट तथा अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। केन्द्र शुरू होने से गंगा तराई क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिलेगी और गंभीर मरीजों को दूर स्थित अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वहीं सीएमओ डॉ यूबी सिंह ने बताया कि शासन से पत्र मिलने के बाद पीएचसी के लिए जमीन की तलाश कराई जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News