Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सबसे व्यस्त कसया रेलवे ढाला पर प्रस्तावित रेलवे उपरिगामी सेतु (आरओबी) निर्माण कार्य विरोध के चलते रुका कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। प्रस्तावित नक्शे के अनुरूप सेतु निगम ने सर्विसलेन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर यह कार्य और तेज हो जाएगा। शहर में जाम की समस्या बहुत है। हर दिन घंटों जाम की समस्या रहती है और लोगों को परेशानियों को झेलना पड़ता है। कसया रेलवे ढाला शहर के सबसे व्यस्त रेलवे समपार फाटक में शामिल है। यहां रेलवे मालगोदाम होने के कारण दिन भर मालगाड़ियों व अन्य ट्रेनों की आवाजाही रहती है। फाटक बंद होने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है व लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। इसलिए यहां वर्षों से आरओबी बनाने की मांग चल रही थी। फरवरी माह में शासन ने इसे मंजूरी दे दी और इस आरओबी के निर्माण पर 72 करोड़ तीन लाख 28 हजार रुपये खर्च किए जाने हैं। अगस्त माह में इस आरओबी का निर्माण कार्य सेतु निगम शुरू कर दिया। अभी जमीनी स्तर पर कार्य चल रहे थे。
इस बीच लोगों ने इस पुल के डिजायन समेत अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन खड़ा कर दिया। एक सप्ताह पहले डीएम ने सेतु निगम से फिलहाल कार्य रोक देने को कहा। इसके बाद सांसद के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारी व अधिकारियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन बीच का रास्ता नहीं निकल पाया। इस बीच सेतु निगम ने सर्विसलेन का कार्य शुरू कर दिया है और सर्विसलेन का निर्माण कार्य तेज गति से हो रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर ही निर्माण कार्य को और धार दिया जाएगा।
बोले जिम्मेदार
कसया रेलवे ढाले पर प्रस्तावित आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अभी सर्विसलेन का कार्य चल रहा है। जिस नक्शे के अनुसार शासन से स्वीकृति मिली है, उसी के आधार पर फिलहाल कार्य चल रहा है।
-विजेंद्र सिंह, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play