AUS Vs BAN: बांग्लादेश की टीम ने उम्मीद से बढ़कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में प्रदर्शन किया. कंगारूओं को 9 विकेट से मात देकर सबको चौंका दिया. अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शनिवार से साउथ मैके में खेला जाना है. बांग्लादेश के हेड कोच फिल सिमंस के सामने यह समस्या है कि किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाए. सिमंस तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम को लेकर ज्यादा संशय में हैं. साथ ही उन्होंने कहा है कि हमें ऑस्ट्रेलिया से सावधान रहना होगा. इस्लाम डार्विन टेस्ट का हिस्सा नहीं थे, जिसमें बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. वह हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे थे, लेकिन दूसरे टेस्ट के पहले वे फिट घोषित हो चुके हैं और खेलने के लिए तैयार हैं. शोरिफुल के फिट होने ने हेड कोच सिमंस के लिए प्लेइंग इलेवन चुनने से पहले समस्या बढ़ा दी है.
फिल सिमंस ने कहा: “शोरिफुल कुछ अलग लेकर आते हैं, लेकिन हमने अभी एक टेस्ट मैच जीता है. मैं उन लोगों में से हूं जो जीतने वाली प्लेइंग इलेवन को बदलना मुश्किल से पसंद करते हैं. शोरिफुल हमारे लिए एक संभावना है, लेकिन मैं तब तक कुछ नहीं कह सकता जब तक हम बैठकर यह तय नहीं कर लेते कि हम क्या करना चाहते हैं.” उन्होंने कहा: “मैं सभी गेंदबाजों से प्रभावित हूं. मुझे लगता है कि सभी ने डार्विन में अच्छी गेंदबाजी की थी. खिलाड़ी पहले टेस्ट में जीत के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ मैके पहुंचे हैं. ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में शीर्ष पर बने रहने के लिए मजबूत जवाब दे सकती है. हमें सावधान रहना है.”
हेड कोच ने कहा: “हमें या तो उसी स्तर का प्रदर्शन बनाए रखना होगा या थोड़ा और बेहतर करना होगा. अगर हम कुछ क्षेत्र में एक प्रतिशत भी बेहतर हो सकते हैं, तो हमें यह पक्का करना होगा कि हों. हम जानते हैं कि वे अपना गेम बदलने वाले हैं, वे हम पर और जोरदार हमला करने वाले हैं.”
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजिद हसन तमीम, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), अमित हसन, जैकर अली अनिक, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, मुस्फिक हसन, शोरीफुल इस्लाम. (इनपुट: आईएएनएस)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED