यूपी की बड़ी खबरें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी बोले- एक हफ्ते तक घर-घर… – Dainik Bhaskar

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गुरुवार देर रात एक बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक समेत 15 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां
हादसे के समय बस में 37 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने यात्रियों और चालक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी। साथ ही पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। हादसा बेलीपार थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा में हुआ। पढ़िए पूरी खबर..
मेरठ में रिटायर्ड टीचर को 8 दिन हाउस अरेस्ट किया: 7 लाख ठगे, NIA अफसर बनकर 18 लाख के एडवांस चेक भरवाए
मेरठ में साइबर ठगों ने रिटायर्ड शिक्षक और उनकी पत्नी को 8 दिन तक घर में ही कैद रखकर 7 लाख रुपए की ठगी की। खुद को NIA का अफसर बताने वाले आरोपियों ने दंपती को आतंकवादियों से संबंध और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का डर दिखाया। ठगों ने करीब 18 लाख रुपए के एडवांस चेक भी भरवा लिए थे।
रकम ट्रांसफर कराने के लिए खाता नहीं मिलने और 15 अगस्त की छुट्टी पड़ने से शिक्षक को शक हुआ। इससे पहले कि ठग और रकम ऐंठ पाते, दंपती को साइबर फ्रॉड का एहसास हो गया।
फूलबाग कॉलोनी गली नंबर-1 निवासी डीएन इंटर कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षक जीत सिंह अपनी पत्नी सुखबीरी देवी के साथ रहते हैं। उनका बेटा कनाडा में है और बेटी की शादी हो चुकी है। 9 अगस्त को उनके के मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम रंजीत बताते हुए खुद को लखनऊ स्थित NIA कार्यालय का अधिकारी बताया और मुंबई से आई एक रिपोर्ट का हवाला देकर शिक्षक को दो करोड़ रुपए के घोटाले में फंसाने की बात कही। पढ़िए पूरी खबर…
मऊ में ओमप्रकाश राजभर बोले- 2027 में NDA के सामने नहीं टिकेगी सपा, इस जन्म में सरकार नहीं बनेगी
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि 2027 में NDA के सामने सपा नहीं टिकेगी। इस जन्म में सरकार नहीं बनेगी, अगली पैदाइश की तैयारी करें।
उन्होंने कहा कि उनके अलग होने के बाद सपा के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है, जो उस वोट को अपने पक्ष में ला सके। अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे को भी ‘दिवास्वप्न’ बताया। उन्होंने कहा कि अब उनके अलग होने के बाद अखिलेश परेशान हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News