Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में गौर से लेकर बभनान तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष गौर राजेश कमलापुरी के नेतृत्व में साड़ी कल्प से कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में जटाशंकर शुक्ला, डॉ. ममता पाण्डेय, वैभव पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव ने सिर पर कलश रखकर सहभागिता की। समापन समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने समानता, प्रेम,भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस मौके पर राधेश्याम जायसवाल, अमरदीप शुक्ल, सुनील पाण्डेय, अमन शुक्ल, अनुपम पाण्डेय, शमशेर सिंह, दीपक कसौधन, रामदास, रामजियावन दास, सुरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play