Basti News: मिलेगी राहत : डाकघरों में कल लगेगा आधार शिविर – Hindustan

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। डाक विभाग की ओर से शनिवार को जिले के विभिन्न डाकघरों में विशेष आधार शिविर लगाया जाएगा। गोरखपुर क्षेत्र के निर्देश पर बस्ती डाक मंडल के प्रधान डाकघर और उप डाकघरों में आयोजित शिविर में आधार नामांकन और संशोधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधीक्षक डाकघर एमएम हुसैन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर डाकघर खुलने से बंद होने तक चलेगा। नए आधार का नामांकन नि:शुल्क होगा। डेमोग्राफिक संशोधन के लिए 75 रुपये, बायोमेट्रिक संशोधन के लिए 125 रुपये और डेमोग्राफिक संशोधन के साथ बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित है।नागरिकों
से आधार संबंधी मूल दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है। आधार संशोधन की सुविधा अन्य कार्य दिवसों में भी डाकघरों पर उपलब्ध रहेगी। अमोढ़ा, बभनान, बखिरा, कलवारी, कप्तानगंज, डुमरियागंज, गौर, हर्रैया, मुंडेरवा, बस्ती प्रधान डाकघर और परशुरामपुर समेत अन्य डाकघरों में विशेष शिविर लगाया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News