बच्ची ने मजे-मजे में निगला 50GM सोने का बिस्किट, डॉक्टर्स ने ऐसे निकाला! – AajTak

Feedback
चीन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 5 साल की एक बच्ची ने गलती से 50 ग्राम वजन की सोने की  बिस्किट निगल ली. इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा. डॉक्टरों ने जांच के बाद बिना समय गंवाए उसके शरीर से सोने की  बिस्किट निकाल दी. इस घटना की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी जता रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना चीन की है.
बच्ची के पास करीब 50 ग्राम की सोने की बिस्किट थी. खेलते समय उसने उसे मुंह में डाल लिया और देखते ही देखते वह उसके गले से नीचे चली गई. परिवार को जब इस बात का पता चला तो उनके होश उड़ गए. परिजनों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के लिए भी यह मामला सामान्य नहीं था, क्योंकि इतनी भारी और ठोस चीज का निगल जाना किसी छोटे बच्चे के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है.
डॉक्टरों ने एक्स-रे से लगाया पता
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की. जांच में पता चला कि सोने की बिस्किट उसके शरीर के अंदर पहुंच चुकी थी. इसके बाद डॉक्टरों ने उसे निकालने के लिए तुरंत इलाज शुरू किया. रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक बच्ची के शरीर से 50 ग्राम की सोने की बिस्किट निकाल ली. राहत की बात यह रही कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण बच्ची को गंभीर नुकसान से बचा लिया गया. 
इस अजीब घटना के बाद चीन के सोशल मीडिया पर बच्ची को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने उसे मजाक में ‘गोल्ड-डेवोरिंग बीस्ट’ यानी सोना खाने वाला जीव तक कह दिया. दरअसल, चीन में माता-पिता कभी-कभी अपने बच्चों को मजाकिया अंदाज में ऐसे नामों से बुलाते हैं, क्योंकि बच्चों की परवरिश और उनकी जरूरतों पर काफी पैसा खर्च होता है. इस घटना में बच्ची के सच में सोना निगल लेने के कारण यह शब्द और भी ज्यादा चर्चा में आ गया.
छोटी सी लापरवाही भी पड़ सकती है भारी
यह घटना माता-पिता के लिए भी एक जरूरी सबक है. छोटे बच्चे अक्सर आसपास रखी चीजों को उठाकर मुंह में डाल लेते हैं. सिक्के, खिलौनों के छोटे हिस्से, बैटरी या दूसरी छोटी वस्तुएं उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं. इस मामले में भी बच्ची ने सोने की छड़ को खेल-खेल में मुंह में डाल लिया. अगर वह चीज सांस की नली में चली जाती या शरीर के अंदर कहीं फंस जाती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी.
इसलिए छोटे बच्चों के आसपास ऐसी कोई भी सामान नहीं रखनी चाहिए जिसे वे आसानी से मुंह में डाल सकें. अगर कोई बच्चा गलती से कोई वस्तु निगल ले, तो घर पर इंतजार करने के बजाय तुरंत डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करना सबसे सुरक्षित कदम है. फिलहाल इस मामले में सबसे राहत वाली बात यही है कि डॉक्टरों ने समय रहते बच्ची के शरीर से सोने की बिस्किट निकाल ली और उसकी जान बच गई.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News