मेरे शब्द–मेरी कहानी सह पठन का आयोजन – Hindustan

बोरियो, प्रतिनिधि। सहपठन गतिविधि का आयोजन प्रखंड के सभी विद्यालयों में शुक्रवार को किया गया। पठन अभियान 2026 – मेरे शब्द-मेरी कहानी के अंतर्गत विद्यालयों में सहपठन गतिविधि का आयोजन किया गया। बीईईओ तरुण कुमार घाटी ने बताया कि इस गतिविधि का एक मात्र उद्देश्य सहपाठन के माध्यम से बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि, आत्मविश्वास, शब्द-ज्ञान, पठन कौशल तथा विचारों को समझने एवं साझा करने की क्षमता का विकास करना है। इसके तहत शिक्षक बच्चों के साथ मिलकर एक उपयुक्त कहानी, पुस्तक अथवा पाठ का चयन किया। शिक्षक पढ़ते समय बच्चों का ध्यान शब्दों, वाक्यों, चित्रों एवं कहानी के भाव पर केंद्रित किया गया।
पढ़ने के दौरान कठिन/नए शब्दों का अर्थ बच्चों से पूछा गया और उनका प्रयोग वाक्यों में करवाया गया। कहानी/पाठ पढ़ने के बाद बच्चों से कहानी से संबंधित प्रश्न, चर्चा एवं अपने विचार साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर सभी विद्यालयों के शिक्षक थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News