नेहा पच्चीसिया. (photo credit, instagram/nehapachisia_dys, for representation only)
Who is Neha Pachisia: मध्य प्रदेश के कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया है. वसूली केस के आरोपों में नेहा घिर गई हैं और एफआईआर दर्ज होने के बाद सीएम ने उन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे.
नेहा पच्चीसिया सीएसपी रही हैं. कटनी में पोस्टिंग के दौरान उन पर आरोप लगे हैं. आरोप है कि हत्या के एक मामले में आरोपी की 80 लाख रुपये की जमीन पुलिसिया धौंस दिखाते हुए 18 लाख रुपये में अपने एजेंट के जरिए खरीद लीं. एक ट्रांसपोर्टर ने भी उन पर वसूली का आरोप लगाया था.
नेहा पच्चीसिया मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर तहसील की निवासी हैं. 12वीं के बाद उन्होंने एविएशन में डिप्लोमा किया और एयर इंडिया में एयर होस्टेस के रूप में काम किया. बाद में उन्होंने राज्य प्रशासनिक सेवा का रुख किया और MPPSC-2012 परीक्षा (अंतिम परिणाम 2016) में पूरे प्रदेश में 20वीं रैंक हासिल की. डीएसपी के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग गुना में सीएसपी के तौर पर हुई. इसके बाद वे भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) और खंडवा जिले में भी पदस्थ रहीं. मई 2025 में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट के तहत उन्हें कटनी का नया नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था.
नेहा पर हाल में ही में लगे अवैध वसूली और विभागीय लापरवाही के गंभीर आरोपों लगे हैं. नेहापच्चीसियाने अपने ऊपर चल रहे मामले को लेकर हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया. लेकिन वहां से राहत नहीं मिली है.
सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. एक्स पर लिखा गया है कि कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित CSP के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और science news, international affairs, lifestyle और religion से जुड़ी विशेषज्ञ रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 2004 … और पढ़े
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.