Nippo ने लॉन्च किए स्मार्ट कनेक्टिविटी और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन से लैस एयर प्यूरीफायर, कीमत 18999 रुपये से शुरू – Jagran

बैटरी ब्रांड Nippo ने भारतीय बाजार में अपने नए Airvue स्मार्ट एयर प्यूरीफायर लॉन्च किए हैं, जिनमें चार मॉडल L301S, M601S, U801S और U1001S शामिल हैं।
Nippo ने Airvue ब्रांड के तहत नए एयर प्यूरीफायर लॉन्च किए।
चार मॉडल 300 से 1,500 वर्ग फुट कमरों के लिए उपलब्ध।
True HEPA और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम, UV-C LED शामिल।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बैटरी के पॉपुलर ब्रांड Nippo ने इंडियन मार्केट में एयर प्यूरीफायर ब्रांड Airvue लॉन्च किए हैं। कंपनी ने चार स्मार्ट एयर प्यूरीफायर L301S, M601S, U801S और U1001S पेश करने का एलान किया है। ये एयर प्यूरीफायर 300sq ft से 1,500 sq ft के रूम साइज के लिए लॉन्च किए गए हैं।
Nippo Airvue एयर प्यूरीफायर देशभर में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें सीधे कंपनी के वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। Nippo ने Airvue रेंज के चारों मॉडल की कीमत की बात करें तो L301S को 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह 200 से 300 वर्ग फीट तक के कमरे को कवर करता है। M601S मॉडल को 24,999 रुपये में लॉन्च किया है। इसका कवरेज एरिया 600 से 750 वर्ग फीट है। 
निप्पो के तीसरे मॉडल U801S की कीमत 43,999 रुपये है। इसका कवरेज एरिया 750 से 1,000 वर्ग फीट है। कंपनी के सबसे बड़े मॉडल की बात करें तो U1001S की कीमत 51,999 रुपये है। इसका कवरेज एरिया 1,000 से 1,500 वर्ग फीट तक है।
निप्पो के Airvue रेंज के एयर प्यूरीफायर के चार मॉडल L301S, M601S, U801S और U1001S पेश किए हैं। ये प्यूरीफायर 300 sq ft से 1,500 sq ft के रूम साइज के लिए पेश किए गए हैं। इन्हें कंपनी अलग-अलग यूजकेस जैसे बेडरूम, कॉम्पैक्ट लीविंग एरिया, ऑफिस और बड़े इंस्टीट्यूशनल स्पेस को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। Nippo ने फिलहाल अपने मॉडल के कवरेज एरिया के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसके साथ ही Clean Air Delivery Rate के बारे में भी डिटेल शेयर नहीं की है।
Airvue प्यूरीफायर में True HEPA फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन 4-स्टेज फिल्टरेशन सिस्टम दिया जाएगा। HEPA लेयर फाइन एयरबोन पार्टिकल को भी फिल्टर कर देता है। इसके साथ ही एक्टिवेटेड कार्बन लेयर बदबू को भी फिल्टर कर देता है।
कंपनी ने बताया है प्यूरीफायर में पेटेंटेड नैनो-ऑर्गेनिक लेयर का यूज किया है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 99.9 प्रतिशत माइक्रोब्स को फिल्टर कर देता है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने प्यूरीफायर में 254nm UV-C LED और सेरेमिक निगेटिव आयन जेनरेटर का यूज किया है।
यह भी पढ़ें- Xiaomi ला रहा है दो नए एयर प्यूरीफायर, भारत में 25 अगस्त को होगी Mijia ब्रांड की एंट्री

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News