राजस्थान की भजनलाल सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और पोषण उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है. सरकारी स्कूलों में बच्चों को निर्धारित समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था है. लेकिन जोधपुर से सामने आया एक वायरल वीडियो इस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की एबीपी न्यूज़ ने पड़ताल की तो सामने आया कि यह वीडियो जोधपुर के शिकारगढ़ स्थित सरकारी स्कूल से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि स्कूल के बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक ने भोजन की स्थिति देखकर उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में कथित तौर पर गंदे बर्तनों में सब्जियां और खराब हालत में रोटियां दिखाई दे रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या देश के भविष्य कहे जाने वाले मासूम बच्चों को पौष्टिक भोजन के नाम पर गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा है?
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
जोधपुर जिला शिक्षा अधिकारी हिम्मत सिंह पवार ने बताया कि वायरल वीडियो शिकारगढ़ स्कूल का ही है. वीडियो में भोजन के बर्तनों और खाने की गुणवत्ता को लेकर जो दावे किए गए हैं, उनकी जांच शुरू कर दी गई है. भोजन तैयार करने वाली संस्था को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.
उन्होंने कहा कि वीडियो में जिस तरह गंदे बर्तनों में सब्जियां और रोटियां दिखाई दे रही हैं, वह स्वीकार्य नहीं है. कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि भोजन तैयार करने और सप्लाई करने के लिए निर्धारित गाइडलाइन है और उसी के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए.
ADEO एलीमेंट्री चंदन सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद कमेटी गठित कर दी गई है. कमेटी मौके की स्थिति और भोजन की गुणवत्ता की जांच कर रही है. रिपोर्ट कल तक सामने आने की उम्मीद है. रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. भोजन तैयार करने वाली संस्था को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.
अब निगाहें जांच कमेटी की रिपोर्ट पर हैं. रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में दिखाई गई स्थिति के पीछे वास्तविकता क्या थी और बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में किस स्तर पर लापरवाही हुई.
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, ‘आपका टाइम…’
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.