Mainpuri News: बिछवां। कल्याण सिंह स्मृति सुशासन दिवस मनाकर लखनऊ से वापस लौट रहे कार्यकर्ताओं की स्कॉर्पियो कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। यह हादसा क्षेत्र के जीटी रोड पर दिवाकर पेट्रोल पंप के समीप हुआ। टक्कर से स्कार्पियो सवार भाजपा कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए। स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज निवासी स्कार्पियो चालक सुनील कुमार लोधी कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ से वापस लौट रहे थे। उनके साथ स्कॉर्पियो में महेश लोधी, लिटिल लोधी, टिलेश लोधी सवार थे। तभी क्षेत्र के जीटी रोड पर दिवाकर फिलिंग स्टेशन के सामने पीछे से ट्रक चालक में कार में टक्कर मार दी।
जिससे स्कॉर्पियो कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार सवार कार्यकर्ता बाल- बाल बच गए। मामले की सूचना पर अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और ट्रक को पकड़। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को थाने लाकर खड़ा कर दिया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play