लहेरियासराय। दरभंगा एयरपोर्ट को देश स्तर पर नंबर वन बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए नाइट लैंडिंग की औपचारिकताओं तथा तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। विमानन कंपनियों से शेड्यूल मिलते ही नाइट लैंडिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में यहां नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण कर सकते हैं।
इसके आलोक में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू सितंबर में दरभंगा आयेंगे तथा नए टर्मिनल भवन के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही पहले से बनकर तैयार भवनों के साथ साथ दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ान कैफे का उद्घाटन भी करेंगे। ये जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू की अध्यक्षता में कर्नाटक के मैसूर में आयोजित भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में भाग लेने के बाद समिति के सदस्य सह दरभंगा सांसद व दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दी।
सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि बैठक में उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की दिशा में अभी से आवश्यक तैयारी शुरू करने की मांग प्रमुखता से रखी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर, टर्मिनल विस्तार, रनवे एवं एप्रोच सुविधाओं, कस्टम्स-इमिग्रेशन सहित आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूरा करने का आग्रह किया।
सांसद डॉ. ठाकुर के अनुसार परामर्शदात्री समिति की बैठक में मैथिली भाषा में बोर्ड एवं साइनेज, यात्री सुविधाओं का विस्तार, नई हवाई सेवाएं एवं रूट, नाइट ऑपरेशन, बेहतर लैंडिंग सुविधाएं, एयर कार्गो एवं लॉजिस्टिक्स हब तथा मिथिला के पर्यटन, व्यापार, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रमुखता से चर्चा की गई।
मंत्री श्री नायडू ने उन्हें आश्वस्त किया है कि अगले माह सितंबर में वे अपने सहयोगियों तथा अधिकारियों के साथ दरभंगा आएंगे तथा एयरपोर्ट से जुड़े सभी विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन से संबंधित तैयारियों एवं कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
मंत्री श्री नायडू ने दरभंगा एयरपोर्ट की उपलब्धियों की सराहना की। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि परामर्शदात्री समिति की बैठक में उन्होंने हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर मिथिलाक्षर में नाम अंकित करने, कवि कोकिल बाबा विद्यापति के नाम पर एयरपोर्ट के नामकरण की शीघ्र घोषणा करने, सीआईएसएफ के लिए सात एकड़ जमीन अधिग्रण की प्रक्रिया को पूरा करने जैसे मुद्दे उठाए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play