Bareily News: सिविल लाइंस में धंस रही सड़क,स्काई वॉक की नींव पर मंडराया खतरा – Hindustan

Bareily News: बरेली। सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के सामने सीवर लाइन की समस्या अब गंभीर रूप लेती दिख रही है। इस रोड पर सीवर लाइन की एक-दो नहीं, बल्कि चार बार मरम्मत हो चुकी है। इसके बावजूद सड़क धीरे-धीरे धंसती जा रही है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि सीवर और वाटर लाइन से हो रहे रिसाव या जमीन के कमजोर होने का असर पटेल चौक पर बने स्काई वॉक की नींव पर भी पड़ सकता है। तकनीकी टीम ने इसकी आशंका जताई है। तकनीकी टीम की नजर स्काई वॉक के उन कई पिलरों पर भी है,जिनके आसपास की जमीन धंसने लगी है। सड़क के नीचे सीवर और वाटर लाइन होने के कारण लगातार जमीन कमजोर होने की आशंका है। यदि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो इसका असर स्काई वॉक की नींव की मजबूती पर पड़ सकता है। हनुमान मंदिर के सामने वाली रोड की सीवर लाइन की चार बार मरम्मत हो चुकी है। हर बार सड़क को दुरुस्त किया गया,लेकिन कुछ समय बाद दोबारा धंसने की स्थिति बनने लगी। इससे सवाल उठ रहा है कि आखिर सीवर लाइन में बार-बार समस्या क्यों आ रही है और मरम्मत के बाद सड़क दोबारा क्यों बैठ रही है.

यह सड़क शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां भारी वाहनों के साथ रोडवेज बसों की भी आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क के नीचे जमीन कमजोर होने से धंसाव बढ़ने की आशंका है। लगातार वाहनों के दबाव से स्काई वॉक के पिलरों के आसपास की जमीन पर भी असर पड़ सकता है। शहर में सड़क धंसने की समस्या नई नहीं है। इससे पहले बरेली कॉलेज और सिविल लाइंस क्षेत्र की सड़कों पर भी धंसाव हो चुका है। ऐसे में सिविल लाइंस में स्काई वॉक के आसपास सड़क धंसने की स्थिति को लेकर समय रहते जांच और स्थायी समाधान की जरूरत है.

जलकल महाप्रबंधक को नोटिस जारी कर बताया गया है कि स्मार्ट सिटी परियोजना से बनी सड़क और स्काई वॉक के पास की सड़क पर गड्ढे, क्षतिग्रस्त होने से परियोजना की गुणवत्ता प्रभावित न हो।

शशिभूषण राय, एसीईओ बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News