Kanpur News: झूलेलाल शोभायात्रा रूट पर दुरुस्त होने लगीं सड़कें – Hindustan

Kanpur News: कानपुर, मुख्य संवाददाता। भगवान झूलेलाल महोत्सव के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा के रूट पर खराब हो चुकीं सड़कों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। सभी गड्ढे तो भरे ही जा रहे हैं, पैचवर्क के लिए भी मशीन का इस्तेमाल शुरू हुआ है। मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने शनिवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के साथ यात्रा रूट की सड़कों का निरीक्षण करने के दौरान निर्देश पर यह कवायद हुई है। निरीक्षण के दौरान श्री झूलेलाल अखंड ज्योति ट्रस्ट के महामंत्री धर्मपाल और क्षेत्रीय पार्षद आलोक पांडेय ने भी व्यवस्था संबंधी कई सुझाव दिए। इन्होंने बताया कि शोभायात्रा स्वामी लीला शाह भवन, रामबाग चौराहा, ब्रह्म नगर चौराहा, 80 फीट रोड, ओम बिल्डिंग, भदौरिया चौराहा, जरीब चैकी, लेनिन पार्क और पी रोड से होकर लीलाशाह भवन रामबाग में समाप्त होगी।
मंडलायुक्त ने सबसे पहले ब्रह्म नगर चौराहे का निरीक्षण किया। यहां सड़क खराब मिली। तमाम गड्ढे मिले। मौके पर ही सड़क को मोटरेबल करने का काम शुरू कराया गया। नगर निगम के चीफ इंजीनियर ने बताया कि रात में ही यहां प्लांट लाया जाएगा। ब्रह्म नगर चौराहा और इसके आसपास की सड़क दुरुस्त कर दी जाएगी। मंडलायुक्त ने कहा कि सड़क पर अभी प्लांट चलाया जाए। पुलिस उपायुक्त से वार्ता करके ट्रैफिक डायवर्ट कराया जाए। नगर आयुक्त ने ऐसा ही करने का निर्देश चीफ इंजीनियर को दिया। फौरन प्लांट मंगाकर काम शुरू कराया गया।मंडलायुक्त ने रामबाग, पी रोड, वनखण्डेश्वर मन्दिर चौराहा और स्वामी लीला शाह भवन के सामने की सड़क का भी निरीक्षण किया। हरसहाय कॉलेज के आगे सड़क के किनारे एक स्थान पर डॉट नाला धंसा हुआ पाया गया। बैरिकेडिंग लगी थी। मंडलायुक्त ने कहा जहां भी कच्चा पैचवर्क हो वहां रोड रोलर जरूर चलाया जाए ताकि सड़क न धंसे। कई जगह मलबा पड़ा मिला जिसे हटाकर दुकानदारों से यूजर चार्ज वसूलने के लिए कहा गया। इस दौरान जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, जोनल अधिकारी राजेश सिंह और जोनल अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल भी मौजूद रहीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News