प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की नई टीम से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने पार्टी के नए पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की। इससे कुछ देर पहले ही पार्टी ने ‘वंदे मातरम’ के सम्मान और ऐतिहासिक विरासत पर एक प्रस्ताव पास किया था और राष्ट्रीय गीत के इतिहास और महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए देश व्यापी अभियान की घोषणा की थी।
एएनआई से सामने आए वीडियो में पार्टी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी के स्वागत के लिए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सामने आए। इसके बाद पीएम मोदी और बाकी सभी सदस्यों ने फोटो निकलवाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया साइट पर भी शेयर की। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “संगठनात्मक बैठकें नए विचारों और नजरिए पर केंद्रित होती हैं, जिनका मकसद पार्टी को मजबूत करना और लोगों के साथ जुड़ाव को गहरा करना होता है। पार्टी के साथियों और नई संगठनात्मक टीम के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई!”
अपडेट की जा रही है।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play