नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति बिहार पटना के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल चंपानगर भागलपुर में विभागीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि आज घर में बच्चे अपने 10 पीढ़ियों का नाम नहीं बता सकते हैं। पर्व त्योहार की भी जानकारी सही रूप से उन्हें नहीं हो पाती है। संस्कार से ही हम श्रेष्ठ बन सकते हैं। अतः विद्या भारती द्वारा संस्कृति ज्ञान परीक्षा एवं प्रतियोगिता आवश्यक हो गयी है। कार्यक्रम में भागलपुर विभाग के अंतर्गत चलने वाले शिशु मंदिर, विद्या मंदिर के 467 भैया-बहन, संरक्षक, आचार्य, दीदी आदि मौजूद थे।
इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सचिव, विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन झा, जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा, उप प्रधानाचार्य अभिनंदन सिंह आदि ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play