Garhwa News: गढ़वा, संवाददाता। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते हुए मेदिनीनगर स्थित बुधिया एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड के शाखा प्रबंधक को 45 दिनों के अंदर 5.20 लाख रुपये भुगतान का आदेश दिया है। निर्धारित समय पर भुगतान नहीं होने पर 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से भुगतान करना होगा। यह फैसला आयोग के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय और सदस्य एकबाला कुमारी ने संयुक्त रूप से सुनाया है。
मामले में जिलांतर्गत रंका थाना क्षेत्र के रंका कला गांव निवासी विजय प्रसाद चौरसिया और उनके पिता शिवनाथ चौरसिया आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर संबंधित वाहन की खरीद पर पांच लाख तक का गोल्ड वाउचर या अन्य आकर्षक उपहार खरीद के साथ ग्राहक को मिलेगा। उसके अलावा आकर्षक कंज्यूमर ऑफर्स के तहत 5.99 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज दर व टाटा इंट्रा पर 30 हजार रुपये तक की छूट प्राप्त होगी। शिकायतकर्ता की ओर से 11 नवंबर 2021 को बुधिया एजेंसी मेदिनीनगर जाकर प्रबंधक से बातचीत की। संबंधित विज्ञापन के बारे में भी जानकारी ली। उसपर विज्ञापन के अनुरूप वाहन खरीद पर पांच लाख रुपये तक का कूपन मिलने की जानकारी दी गई। वाहन खरीद को लेकर उन्होंने 50 हजार रुपये का नकद भुगतान किया लेकिन उन्हें रसीद नहीं दी गई। एक हफ्ते में वाहन देने का आश्वासन दिया गया। बाद में 21 नवंबर को टाटा एस गोल्ड फाइनेंस कराकर घर ले आए। उसके दो दिनों के अंदर गाड़ी में खराबी आने की शिकायत की। उसे ठीक कर 8 दिसंबर को वाहन वापस किया गया। आरोप लगाया गया कि पुरानी गाड़ी देकर उन्हें धोखा दिया गया। मामले में विभिन्न दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर त्रुटिपूर्ण सेवा का दोषी पाते हुए यह फैसला सुनाया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play