एम्स में जन्मजात विकृतियों के इलाज पर मंथन – Hindustan

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स में जन्मजात क्रेनियोफेशियल विकृतियों की पहचान, इलाज और पुनर्वास को लेकर विशेषज्ञों ने जानकारी दी है। संस्थान के ईएनटी विभाग और गोरखपुर ओआरएल सोसाइटी के सहयोग से क्रेनियोफेशियल एनोमलीज इन नटशेल- भ्रूणीय विकास से सर्जरी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. अजय भारती के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यकारी निदेशक ने कहा कि अलग-अलग चिकित्सा विशेषज्ञताओं को एक मंच पर लाने वाले ऐसे कार्यक्रम मरीजों को बेहतर और समग्र इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। अतिथि वक्ता डॉ. प्रियंको चक्रवर्ती ने कटे होंठ और तालू के समग्र इलाज के अनुभव बताए।

दो घंटे के वैज्ञानिक सत्र में क्रेनियोफेशियल क्षेत्र की भ्रूणीय संरचना से लेकर सिंड्रोम और आनुवंशिक कारणों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने ओटोप्लास्टी एवं पिन्नाप्लास्टी, कोआनल एट्रेसिया, साइनोनैसल विकृतियों, क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट, मिड-फेस विकृतियों जैसे बच्चों के इलाज के बारे में अहम जानकारी दी। कार्यक्रम में ईएनटी, एनाटॉमी, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी तथा ऑडियोलॉजी एवं स्पीच थेरेपी विभागों के विशेषज्ञ शामिल हुए।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News