ग्लोबल स्टील इंडस्ट्री में हो रहे बदलाव, भारत में स्टील उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका और ग्लोबल सप्लाई चेन पर पड़ रहे असर पर शनिवार को आईआईटी धनबाद में विशेषज्ञों ने मंथन किया। डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने स्टील सेक्टर में हो रहे बदलावों, चुनौतियों और आने वाले अवसरों पर जानकारी दी। प्रिय रंजन ने भारत में बढ़ती स्टील की जरूरत और उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर बात की। उन्होंने कहा कि बताया कि घरेलू मांग को पूरा करने के लिए स्टील उत्पादन और इंडस्ट्री की क्षमता को लगातार बढ़ाना जरूरी है।
चीन में बड़े पैमाने पर स्टील उत्पादन से पैदा होने वाली प्रतिस्पर्धा और वैश्विक व्यापार नीतियों में हो रहे बदलावों का भी जिक्र किया।प्रिय रंजन ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे तनाव और प्रमुख समुद्री रास्तों में आने वाली रुकावटों का असर कच्चे माल, ट्रांसपोर्ट और बीमा की लागत पर पड़ता है। इसका सीधा असर स्टील बनाने की लागत पर भी आता है। ऐसे समय में कंपनियों के लिए बेहतर प्लानिंग और रिसोर्स मैनेजमेंट जरूरी हो जाता है। मौके पर प्रो. धीरज कुमार हेड नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन सेंटर आईआईटी धनबाद, प्रो. रश्मि सिंह, प्रो. बिभास चंद्र और प्रो. नीलाद्रि दास समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।
शॉर्ट बायो: अमित वत्स पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा का कवरेज कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अमित वत्स पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना नाम हैं। पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद संस्करण में एजुकेशन व रोजगार से जुड़े बीट की रिपोर्टिंग करते हैं। एजुकेशन बीट पर मजबूत पकड़ है।
करियर का सफर
अमित ने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में दैनिक जागरण से की। बहुत ही कम समय में प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। प्रारंभिक वर्षों में ही एजुकेशन बीट पर पकड़ बनाई। वर्ष 2009 में हिन्दुस्तान से जुड़े। उसके बाद पिछले 16 वर्षों से हिन्दुस्तान में शिक्षा समेत अन्य बीट का नेतृत्व कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए भी लगातार खबरें लिख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्टभूमि और एजुकेशन रिपोर्टिंग
बीएड, एमए एजुकेशन के साथ ही मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई का लाभ अमित को एजुकेशन बीट की रिपोर्टिंग में मिला। इसकारण एजुकेशन बीट पर कमांड होने के साथ ही आईआईटी धनबाद, यूनिवर्सिटी शोध की खबरें, वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने व एक्सक्लूसिव स्टोरी लिखते हैं।
शिक्षा और रोजगार
शिक्षा को सीधे आर्थिक अवसरों और रोजगार से जोड़ने पर केंद्रित विश्लेषण समेत अन्य एक्सक्लूसिव खबरें लिखी है। शिक्षा से संबंधित खबरों पर अमित की गहरी समझ है। अमित का मानना है कि तथ्य आधारित व विश्वसनीयता पत्रकारिता का महत्वपूर्ण अंग है। पाठकों को सटीक जानकारी मिलनी चाहिए। रिपोर्टिंग में विशेषकर छात्र केन्द्रित दृष्टिकोण जरूरी है।
विशेषज्ञता
– नई शिक्षा नीति कैसे बदल रही है
– प्रतियोगिता परीक्षाओं के अपडेट
– छात्रों के लिए तनावमुक्त तैयारी
– बोर्ड परीक्षाओं जैक, सीबीएसई, आईसीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया व रिजल्ट का विश्लेषण
– कौशल विकास आधारित शिक्षा
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play