जब पापा ने बेटी की नजरों से देखा पहली बार अमेरिका, जवाब सुन इमोशनल हुए लोग – AajTak

Feedback
भारतीय परिवारों के लिए बेटे-बेटी का अमेरिका में सेटल होना गर्व का पल होता है. अमेरिका एक ऐसा देश है, जहां पढ़ाई और बेहतर करियर के लिए बड़ी संख्या में लोग जाना चाहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिखाता है कि किसी बेटी का सपना पूरा होते देखना भारतीय माता-पिता के लिए कैसा महसूस होता है.
इंस्टाग्राम पर @have.you.met.neha अकाउंट से शेयर हुआ एक सादा-सा वीडियो इन दिनों लोगों का दिल छू रहा है. नेहा नूका ने इसे अपना “पापा के साथ पहला कोलैबोरेशन” बताया है. वीडियो में बेटी अपने पिता से सवाल पूछती है और पिता अपनी सादगी भरी, ईमानदार बातों से सबका दिल जीत लेते हैं.
बात उस वक्त की है, जब पिता पहली बार अमेरिका आए थे. आंध्र प्रदेश के बापटला से ताल्लुक रखने वाले इस पिता ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके दोनों बच्चे अमेरिका जाकर पढ़ेंगे, जॉब करेंगे और अच्छी तरह से सेटल हो जाएंगे. उन्हें खुद भी कभी नहीं लगा था कि उन्हें अमेरिका आने का मौका मिलेगा. लेकिन जब यह मौका मिला, तो उन्होंने बेटी के साथ करीब एक महीना बिताया.
यह भी पढ़ें: ‘टैक्स हम देते हैं’ बोलने वाली Gen-Z को लोगों ने ऐसे दिखाया आईना, वायरल हुए जवानों के वीडियो
वीडियो में नेहा पूछती हैं कि अमेरिका का अनुभव कैसा रहा. पिता मुस्कुराते हुए बताते हैं कि उन्होंने सिएटल, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और माउंट रेनियर जैसी जगहों की सैर की. वह माउंट रेनियर पर करीब 8,000 फीट की ऊंचाई तक भी गए. अपने बच्चों की बात करते हुए उनका चेहरा गर्व से चमक उठता है. वह कहते हैं, “दोनों बच्चे अमेरिका आए, पढ़े, जॉब कर रहे हैं और दोनों अच्छी तरह से सेटल हैं. बच्चों पर बहुत गर्व है.
देखें वीडियो
A post shared by Neha Nooka (@have.you.met.neha)
फिर वह अमेरिका के बारे में अपनी राय रखते हैं. उनके मुताबिक, “घूमने के लिए बढ़िया है. काफी साफ-सुथरा भी है. बहुत सी चीजें इंडिया से बेहतर हैं.”
हालांकि, एक चीज उन्हें थोड़ी मुश्किल लगी और वह था खाना-पानी. उन्होंने कहा कि भारतीय लोगों को वहां के खाने-पीने के साथ तालमेल बैठाने में परेशानी हो सकती है.
जब बेटी ने उनसे पूछा कि अमेरिका में और क्या अच्छा या खराब लगा, तो उन्होंने सड़कों और लोगों की तारीफ की. लेकिन खाने को लेकर उनकी बात एक बार फिर सामने आई. उन्होंने कहा कि खाने-पीने में थोड़ी दिक्कत है, बाकी सब अच्छा है. सड़कें अच्छी हैं और लोग भी अच्छे हैं.
इतनी सीधी और बिना किसी बनावट की बातें. कोई बढ़ा-चढ़ाकर कुछ नहीं कहा, बस जैसा महसूस किया, वैसा बता दिया.
यह वीडियो सिर्फ एक ट्रिप का रिव्यू नहीं है. यह उस पिता का गर्व है, जिसने देखा कि उसके बच्चे दूर देश में अपनी जगह बना चुके हैं. यह उस बेटी का प्यार है, जो पापा के साथ अपना पहला ‘कोलैब’ शेयर कर रही है. और यह उस रिश्ते की मिठास है, जो भाषा की दीवारों को पार कर हर किसी तक पहुंच जाती है.
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट में लिखा, आपने पिता को गर्व होने का मौका दिया. कुछ यूजर्स ने कहा कि यह वही एहसास है, जो उनके माता-पिता को भी पहली बार अमेरिका आने पर हुआ था. कुछ लोग वीडियो का ट्रांसलेशन भी मांग रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग पिता के चेहरे की मुस्कान और गर्व की भाषा समझ रहे हैं.
एक साधारण बातचीत, लेकिन इतनी खास कि लोगों के दिलों में घर कर गई. क्योंकि कभी-कभी सबसे खूबसूरत कहानियां वही होती हैं, जो बिना किसी स्क्रिप्ट के बस प्यार और सच्चाई से निकलती हैं.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News