रेनो (Renault) अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक Kwid का बड़ा अपडेट लाने की तैयारी में है। 2027 रेनो क्विड को इंटरनेशनल मार्केट के लिए रेडी किया जा रहा है। इसे हाल ही में बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन में किए गए बदलाव सामने आए हैं। इन फोटोज को इंस्टाग्राम यूजर- Overboostbr ने शेयर किया है। कंपनी नई क्विड को आने वाले कुछ हफ्तों में ब्राजील में अनवील किया जा सकता है। फिलहाल आइए जानते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।
नई रेनो क्विड के फ्रंट में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें पिछले साल लाई गई Kwid E-Tech इलेक्ट्रिक कार से इंस्पायर्ड नया रेक्टैंगुलर बंद ग्रिल डिजाइन दिया गया है। इसके नीचे बंपर को भी नया लुक दिया गया है। ग्रिल के नीचे मोटे ब्लैक प्लास्टिक फिनिश वाले पार्ट के साथ सिल्वर एक्सेंट वाला फॉक्स स्प्लिटर डिजाइन देखने को मिलेगा। हालांकि, हेडलैंप सेटअप में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।
₹ 4.53 – 5.61 लाख
₹ 3.7 – 5.45 लाख
₹ 3.5 – 5.25 लाख
₹ 4.7 – 6.73 लाख
₹ 18.9 – 28.49 लाख
₹ 21.89 – 26.79 लाख
टर्न इंडिकेटर और पोजिशन लैंप ग्रिल के दोनों तरफ पहले की तरह मौजूद हैं, जबकि मेन रेक्टैंगुलर हेडलैंप बंपर पर अपनी हाउजिंग में ही दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल में पुराने फ्लैप-स्टाइल डोर हैंडल और बॉडी क्लैडिंग को कंटिन्यू रखा गया है। यहां सबसे बड़ा बदलाव नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स के तौर पर देखने को मिलता है। पीछे की तरफ भी बदलाव लिमिटेड हैं और टेल-लैंप्स में नए क्लियर लेंस दिए गए हैं।
2027 क्विड के इंटीरियर में भी Kwid E-Tech इलेक्ट्रिक मॉडल की झलक देखने को मिलेगी। मौजूदा मॉडल के LED रीडआउट की जगह अब इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में TFT डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके दोनों तरफ टेंप्रेचर और फ्यूल जैसे पैरामीटर दिखाने वाले LED रीडआउट मौजूद हैं। डैशबोर्ड के सेंटर में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के ठीक बगल में एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन दी गई है। इसके नीचे नए Y-शेप पैटर्न वाले AC वेंट्स दिए गए हैं।
हालांकि, E-Tech के मुकाबले ICE मॉडल में स्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का हाउसिंग ज्यादा इंटीग्रेटेड दिखाई देता है। डैशबोर्ड के निचले हिस्से में AC वेंट्स की पोजिशन भी अलग है। नई क्विड में मौजूदा मॉडल की तरह रोटरी-स्टाइल AC कंट्रोल्स और सेंटर कंसोल पर फिजिकल बटन भी पहले की तरह ही रहने की उम्मीद है। पावर विंडो स्विच भी इसी सेटअप का हिस्सा होंगे।
मेकैनिकली नई क्विड में बड़े बदलाव की संभावना कम है। इंटरनैशनल मार्केट में रेनो क्विड को पहले से 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है, जो करीब 70bhp की पावर देता है। माना जा रहा है कि अपडेटेड मॉडल में भी इसी इंजन को कंटिन्यू रखा जाएगा। फिलहाल भारत में नई 2027 रेनो क्विड के लॉन्च को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play