Bareily News: झमाझम बारिश के बाद निकली धूप, चढ़ा पारा – Hindustan

Bareily News: बरेली। सीजन में इस माह हुई सबसे तेज बारिश के बाद मौसम ने करवट ले ली है और तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे लेकिन दोपहर में तेज धूप निकली। बीते चौबीस घंटे में 42.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। दिन में अधिकतम तापमान 32.7 और रात में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में अगले चार-पांच दिन तक उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। रविवार को सुबह हल्के बादल छाए रहे लेकिन इसके बाद मौसम ने रंग बदला। आसमान में बादल छंट गए और धूप निकली। पूरा दिन धूप रहने की वजह से दिन का तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
वहीं रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। इस माह अब तक 18 दिन में करीब 170 मिमी बारिश हो चुकी है। सबसे अधिक बारिश बीते शनिवार को हुई। मौसम विभाग के अनुसार करीब 42.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तापमान में इजाफा होने के साथ ही बीच-बीच में हल्की बारिश का भी अनुमान है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News