Hardoi News: भाकियू ने दरोगा के खिलाफ खोला मोर्चा – Hindustan

Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले के कस्बा हरपालपुर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी गुट के जिला अध्यक्ष ने दरोगा पर बेवजह गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 26 अगस्त को अरवल थाना मुख्यालय घेराव का ऐलान किया है।जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर बताया कि अरवल थाना में तैनात उप निरीक्षक निजी कंपनियों के ऋण वसूली को लेकर लोगों को जमकर गाली गलौज कर रहे हैं। बकाया जमा न करने पर मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। दरोगा पर अवैध धनउगाही का भी आरोप लगाया है।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से उपनिरीक्षक के निलंबन की मांग की है। उन्होंने कहा है आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो 26 अगस्त को क्षेत्र के सैकड़ो किसानों व संगठन पदाधिकारी के साथ अरवल थाना मुख्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अरवल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने दरोगा पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा पुलिस एक वाहन की ऋण बसूली नोटिस के संबंध में कार्रवाई नियमानुसार की गई थी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News