गुरुग्राम: सैंडविच में मिला जिंदा कीड़ा… वीडियो वायरल होते ही रेस्टोरेंट ने मांगी माफी – Aaj Tak News

Feedback
गुरुग्राम के वन होराइजन सेंटर (OHC) स्थित मशहूर ‘पॉल’ रेस्टोरेंट में ग्राहक को परोसे गए सैंडविच में एक जिंदा कीड़ा पाया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीजियो में सैंडविच के अंदर सफेद रंग का कीड़ा रेंगता हुआ साफ नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से माफी मांगी गई है. 
जानकारी के मुताबिक, ग्राहक सुलभ माथुर अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे इस रेस्टोरेंट में नाश्ता करने पहुंचे थे. यहां उन्होंने खाने के लिए तकरीबन छह से सात चीजें ऑर्डर की जिसमें सैंडविच भी शामिल था. थोड़ी ही देर में उनका खाना आ गया.
करीब आधा सैंडविच खाने के बाद सुलभ को ब्रेड में एक जिंदा कीड़ा नजर आया. कीड़ा मिलने से रेस्टोरेंट में थोड़ा हंगामा हो गया. वायरल वीडियो में टेबल पर मौजूद एक युवती हैरानी से कहती सुनाई दे रही है, “ओ माय गॉड, दिस इज अ वेरी बिग वॉर्म.”
यह भी पढ़ें: यूपी के इस फाइव स्टार होटल में परोसा जा रहा था खराब खाना, किचेन में मिले 16 एक्सपायर्ड प्रोडक्ट
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है. वीडियो देख कर सभी लोग हैरान हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पॉल रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से सुलभ को फोन कर माफी मांगी गई. सुलभ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से उन्हें मैसेज आया और माफी मांगी गई. साथ ही, प्रबंधन की ओर से कहा गया कि ऐसी गलती दोहराई नहीं जाएगी.
रेस्टोरेंट के प्रतिनिधि ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उनका कहना है कि रेस्टोरेंट में ग्राहकों के भरोसे और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है. मामले में आंतरिक जांच की जा रही है. वहीं, सुलभ माथुर ने रेस्टोरेंट के जवाब का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए आरोप लगाया कि इतनी बड़ी लापरवाही को सिर्फ एक सामान्य जवाब देकर रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News