Varanasi News: कार और एसयूवी में टक्कर, ग्यारह लोग घायल – Hindustan

Varanasi News: कछवांरोड। क्षेत्र के चित्रसेनपुर (मिर्जामुराद) के सामने हाईवे पर रविवार की देर रात प्रयागराज के तरफ से आ रही स्कॉर्पियो और वाराणसी से प्रयागराज के तरफ जा रही एक कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।उसमें सवार प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र के चका गांव निवासी आशुतोष ओझा, रणवीर मिश्रा, राजरानी, गया बोध पांडेय, संगीता पांडेय, मीना देवी ओझा, सुषमा मिश्रा, ममता शुक्ला, मंजिले शुक्ला व प्राची मिश्रा घायल हो गई वही दूसरे कार में सवार चालक मिर्जापुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा निवासी मोनू घायल हो गया।घटना की सूचना ग्रामीणों ने मिर्जामुराद पुलिस को दिया।सूचना
पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवा कर क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर पुलिस चौकी पर खड़ी करवाया।घटना के बाद हाईवे पर करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही पुलिस ने किसी तरह यातायात बहाल करवाया।घटना का कारण एक ही लेन पर गाड़ियों का आवागमन बताया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News