किशोरी से दुकानदार ने की छेड़खानी – Hindustan

फतेहगंज पूर्वी। मूकबधिर नाबालिग से दुकानदार ने छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी बेट कम बोल पाती है। उसके कान से भी लगातार मवाद आता है। शिवपुरी मार्केट में रेडीमेड दुकान का संचालक शिवपुरी निवासी रफीक ने उनसे कहा की वह उसकी बेटी को ठीक कर सकता है। इसके लिए उसने चार दिन लगातार बुलाया। दो दिन तक उसके पास दवा के लिए वह खुद बेटी के साथ गई। तीसरे दिन बेटे के साथ पुत्री को भेजा।

रफीक ने इस बार बेटे को बहाने से दुकान के बाहर भेज दिया और खुद बेटी के साथ अश्लील हरकत की। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला ने अपनी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News