Fatehpur News: बहुआ, संवाददाता। बहुआ ब्लॉक के लदिगवां गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को अनोखा धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान करीब तीन क्विंटल पिसी लाल मिर्च से आहुतियां अग्निकुंड में अर्पित की गईं। लाल मिर्च से हवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि इस विशेष हवन में हवन कुंड के चारों ओर कई लोग बैठे हैं। लाल मिर्च के पाउडर से आहुति दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कार्यक्रम में शामिल रहे वेदपाठी संत अलोकानंद ने बताया कि हवन मंगल ग्रह से जुड़ी मान्यताओं और जीवन में आ रहे अमंगलकारी प्रभावों को दूर करने की कामना से कराया गया।
उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता में मंगल को रक्त का कारक माना जाता है। इसी मान्यता के तहत हवन के माध्यम से शरीर में रक्त की शुद्धि और स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। गैस, एसिडिटी, लीवर और त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत की कामना भी इस अनुष्ठान से जुड़ी रही। सोमवार को मंदिर में रुद्राभिषेक हुआ था। इसके बाद हुए हवन में करीब तीन कुंतल लाल मिर्च पाउडर से हवन किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play