Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री शिव सेवा समिति के तत्वावधान में सरयू नदी के किनारे स्थित नटराज परिसर (हनुमानगढ़ी) में टांडा नगर के 108 यजमानों द्वारा 108 पार्थिव शिवलिंग का महारुद्राभिषेक पंडित राकेश मिश्रा के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पंडित राकेश मिश्रा द्वारा संकलित की गयी पुस्तक शिवार्चन पद्धति का विमोचन किया गया । श्रावण मास में सरयू नदी के तट के किनारे स्थित नटराज परिसर (हनुमानगढ़ी) में श्री शिव सेवा समिति के तत्वावधान में विशिष्ट अतिथि डा.विवेक तांगड़ी (मुख्य सेवादार प्राचीन लेटे हुए हनुमान मंदिर व संस्थापक कपीश्वर वैदिक गुरूकुल लखनऊ )व ज्योतिर्विद् एवं कर्मकांडी पंडित राकेश मिश्रा की देखरेख व में 108 पार्थिव शिवलिंग का 108 यजमानों द्वारा भगवान भोले नाथ जी का दूध एवं शहद से रुद्राभिषेक किया गया।
इस मौके पर वेलपत्र, पुष्पमाला, भांग, धतूर, अच्छत, वस्त्र, मिष्ठान आदि भगवान शिव को अर्पित कर पूर्णाहुति के बाद मुख्य यजमान सहित अन्य उपस्थित यजमानों द्वारा महाआरती की एंव प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य आचार्य पंडित राकेश मिश्रा ने कहा कि शिवजी की पूजा करने से भक्तों का हर प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। जो भी मानव भगवान भोलेनाथ की अराधना सच्चे हृदय से करता है उसकी भवबाधा अवश्य दूर हो जाती है। इस अवसर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार द्वारा पंडित राकेश मिश्रा द्वारा संकलयिता पुस्तक शिवार्चन पद्धति का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक संजू देवी,आर्य शिक्षा समिति टांडा के प्रवंधक मनीष आर्य ,विवेक चन्द्रा ,मनप्रीत सिंह उर्फ अंशू बग्गा ,एसडीएम टांडा संजीव सिंह ,ईश्वर दयाल जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री शिव सेवा समिति के सेवादार अनिरुद्ध अग्रवाल, जय प्रकाश यादव ,बजरंगी लाल सोनी, पंडित काशी मिश्रा, आकाश शाह, राजन यादव ,हर्षित यादव ,अग्रिम यादव ,राकेश कनौजिया ,सूरज गुप्ता ,चंदन ,टीनू गुप्ता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play