Bareily News: शेरगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा में सोमवार देर रात्रि छह माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पड़ोसी मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी ओमप्रकाश ने की 20 वर्षीय पुत्री गुड़िया उर्फ रजनी का विवाह करीब एक वर्ष पहले गांव के ही श्यामलाल मौर्य के साथ हुआ था। बताया जाता है कि रजनी छह माह की गर्भवती थी। मृतका परिजनों के अनुसार मृतका मानसिक रूप से कुछ कमजोर थी। उसकी मां विरजावती भी मानसिक रूप से कुछ कमजोर है वहीं मृतका के पिता ओमप्रकाश की दो पत्नियां हैं। मृतका का मायका ससुराल से करीब 25 मीटर दूरी पर है।
मृतका की सास वीरावती और देवर संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह गुड़िया उर्फ रजनी शौच के लिए पड़ोस के जंगल की ओर गई थी। वापस लौटने के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर सांप काटने का इलाज करने वाले वैद्य को बुलाया लेकिन देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता का पैतृक गांव धर्मपुरा थाना शीशगढ़ क्षेत्र में है, जबकि उसके पति का मूल निवास मोहनपुर है। दोनों परिवार काफी समय से जगह लेकर रम्पुरा में रह रहे हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नवविवाहिता की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play